Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान को चीन द्वारा फाइटर जेट मिलना हैरान करने वाली बात नहीं है: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट

नई दिल्ली 
भारतीय वायुसेना (IAF) के दिग्गजों ने इस बात पर चिंता जताई है कि चीन पाकिस्तान को 40 शेनयांग जे-35 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) देगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि वह 40 जे-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, केजे-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और एचक्यू-19 बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदेगी।

पाकिस्तान को J-35 की बिक्री चीन द्वारा पांचवीं पीढ़ी के जेट का पहला निर्यात होगा। इस फाइटर जेट्स में मॉडर्न स्टील्थ क्षमताएं हैं। फाइटर जेट को शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने बनाया है और इसे 2024 के झुहाई एयरशो में सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखाया गया था। भारतीय वायुसेना के पूर्व फाइटर पायलट और रक्षा विश्लेषक ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) अजय अहलावत ने कहा है कि यह चिंताजनक खबर है।

See also  PM मोदी डिग्री विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, क्यों कहा—‘इसे सार्वजनिक करें’?

उन्होंने बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान को चीन द्वारा फाइटर जेट मिलना हैरान करने वाली बात नहीं है। छह महीने से अधिक समय से पाकिस्तान के फाइटर जेट्स के पायलट चीन में हैं और ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान को जो जेट चीन से मिलने वाला है, वह एफसी-31 है और यह जे-35 का कमजोर वर्जन है। हालांकि, कोई भी देश दूसरे देश को फाइटर जेट का फुल वर्जन नहीं देता है।''
'यह चिंताजनक खबर है'

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को जे-35 मिलने से भारत में चिंताएं बढ़ने वाली हैं। ग्रुप कैप्टन अहलावत ने कहा, "यह चिंताजनक खबर है। आजादी के बाद से ही भारत ने खरीद क्षेत्र में कम से कम पाकिस्तान से बढ़त बनाए रखने के लिए काफी मुश्किल लड़ाई लड़ी है और पाकिस्तानी रंग में जे-35 का कोई भी संस्करण हमारे लिए चिंताएं पैदा करने वाला ही है। यह चिंताजनक है।"

See also  भागलपुर आयोजना क्षेत्र 359 वर्ग किमी हुआ, 20 साल का मास्टर प्लान बनेगा।

 

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights