Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

2 शादी की, तीसरी से रेप किया:कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि पार्षद को जेल

2 शादी की, तीसरी से रेप किया:कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि पार्षद को जेल

गुना में विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पीड़ित युवती के साथ बातचीत के ऑडियो और चैट सामने आई हैं। दो शादी कर चुके आरोपी ने तीसरी युवती से शादी का वादा कर रेप किया। वह उससे पैसे भी लेता रहा। युवती के जरिए पार्षद को 80 हजार रुपए भेजने का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

गुना की रहने वाली 25 साल की युवती ने शनिवार शाम कुंभराज नगर परिषद के पार्षद संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में की। संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का प्रतिनिधि भी है। युवती ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत के मुताबिक, FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  दमोह बाबई गांव की वारदात:पिता ने कुल्हाड़ी से काटा बेटे का हाथ, जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत, बाइक मांगने काे लेकर हुआ था विवाद By manu Mishra 5अगस्त 2022

आरोपी ने 7 नवंबर को ही की दूसरी शादी

संतोष की 7 नवंबर को ही शादी हुई है। इस शादी के फोटो/वीडियो भी उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले। बताया जाता है कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। काफी समय से पहली पत्नी अलग रह रही है। दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ है या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की है। उसने अपने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था।

कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम?:इससे परेशानी में पड़ सकते हैं, 2 मिनट में चेक करें आपके नाम पर कितनी सिम एक्टिव

See also  शिक्षक द्वारा प्रेक्टिकल का रिजल्ट बिगाड़ने के नाम पर 12वीं की छात्रा से पचास हजार रुपये मांगे

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी (लाल घेरे में)। आरोपी विधायक प्रतिनिधि के साथ कांग्रेस पार्षद भी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी भी है।

पीड़िता से चैट में बोला- आपको मम्मी-पापा की कसम है

आरोपी के पीड़िता के साथ बातचीत के ऑडियो और स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। एक स्क्रीनशॉट आरोपी को पैसे भेजने का है। आरोपी ने किसी काम के बहाने युवती से पैसे मांगे थे। वह अकसर युवती से पैसे मांगता रहता था। 80 हजार रुपए paytm पर भेजने का यह स्क्रीनशॉट है। इसके अलावा भी आरोपी अलग-अलग बहानों से युवती से पैसे ले चुका था। युवती ने उसकी बातों में आकर पैसे दे दिए।

See also  MP में तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:कार्यवाहक DC बनाने की तैयारी

कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी पदाधिकारी

मामले में आरोपी संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह का विधायक प्रतिनिधि है। इसके अलावा वह पार्षद भी है। कुंभराज नगर परिषद चुनाव में वह पार्षद का चुनाव लड़ा और जीतकर आया था। वार्ड क्रमांक 1 से उसने पार्षद का चुनाव जीता था। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी है।

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights