
भोपाल
प्रदेश के 90 हजार किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जब तक वे अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराएंगे तब तक वे इस बार धान उपार्जन के लिए स्लाट बुक नहीं करा पाएंगे। पिछले साल बिना आधार से लिंक कराए बैंक खाते उपार्जन के लिए देने के कारण किसानों को एक से डेढ़ माह में भुगतान हुआ था। इसको देखते हुए इस बार राज्य सरकार ने ऐसे सभी किसानों को पंद्रह दिन का मौका दिया है कि वे अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराते हुए उनकी जानकारी इस बार स्लाट बुक कराने के लिए दे। प्रदेश में साढ़े सात लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से से छह लाख साठ हजार किसानों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन हो चुका है।
भारत में जेहाद का नया मॉड्यूल खड़ा करने में जुटा अलकायदा, इंटरनेट का लिया सहारा, अलर्ट जारी
इनके बैंक खाते में अब अनाज खरीदी के तीन दिन के भीतर राशि पहुंच जाएगी। किसानों के बैंक खातों के वेरिफिकेशन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस बार पंजीयन कराने वाले सभी किसानों के बैंक खातों में एक रुपए भेजे थे। इनमें से 90 हजार किसान ऐसे है, जिनके बैंक ख्रातों में राशि नहीं पहुंची और रुपए वापस आ गए।
किसानों के पास पहले से ही आएगा मैसेज
इसलिए इस बार स्लाट बुक कराने के लिए यह व्यवस्था की है कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है उन्हें स्लाट बुकिंग करते समय ही यह संदेश नजर आएगा कि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। पहले बैंक खाते आधार से लिंक कराए इसके बाद ही वे स्लाट बुक करा पाएंगे।





Users Today : 1
Users This Month : 93
Total Users : 234669
Views Today : 1
Views This Month : 115
Total views : 56771



