Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

REEL बनाते वक्त पति-पत्नी समेत 3 की कटकर मौत:रात में पटरी पर वीडियो बना रहे थे

यूपी के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां रील्स बनाने में पद्मावत एक्सप्रेस से कटकर पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों ट्रैक के बीच में खड़े होकर रील्स बना रहे थे। वे इतने बिजी थे कि उन्हें न तो ट्रेन की हेडलाइट दिखाई दी और न ही हॉर्न सुनाई दिया।

घटना मसूरी इलाके की है। हादसा इतना भयानक था कि तीनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। शव ट्रैक से 100 मीटर की दूरी में बिखरे पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वालों को शवों के टुकड़ों को बीनकर उठाने में करीब 30 मिनट लगे। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

गोल्ड 28 महीने में पहली बार 54 हजार पार:अगले साल 64 हजार तक जा सकता है सोना

इंस्पेक्टर आरसी पंत ने बताया, “बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच में हादसा हुआ। 80 किलोमीटर की स्पीड से पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन को दी गई लिखित सूचना में बताया कि दो युवक और एक युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे। उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी। जिससे ये दिखाई दे रहा था कि वह वीडियो शूट कर रहे हैं। पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।”

See also  नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय

तीनों मसूरी के रहने वाले थे

इंस्पेक्टर ने बताया,” घटनास्थल से एक व्यक्ति का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन टूटी है। लेकिन मोबाइल काम कर रहा है। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच कराएगी।” हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने मृतकों की पहचान नदीम पत्नी जनैब और दोस्त शकील के रूप में की है। तीनों ही मसूरी के रहने वाले थे। नदीम और शकील टैक्सी ड्राइवर थे।

रेल टिकट पर सीनियर सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं

इंस्पेक्टर के मुताबिक, लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है, उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है।”

See also  पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो-तिहाई घटी: रिपोर्ट

स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी हादसे की जानकारी

पुलिस कमिश्नरेट के DCP (ग्रामीण) ईरज राजा ने बताया, थाना मसूरी पर रेलवे स्टेशन मास्टर से हादसे की जानकारी मिली। इसमें बताया गया कि तीन लोग एक ट्रेन से टकरा गए हैं। जांच-पड़ताल में मौके पर पति-पत्नी और एक युवक के शव पड़े मिले, जिनकी मृत्यु ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है।”

नदीम-जैनब ने 7 महीने पहले की थी लव मैरिज
ACP आकाश पटेल ने बताया, ” नदीम और जैनब मूल रूप से मेरठ के दिसौरा गांव के रहने वाले थे। करीब 7 महीने पहले दोनों ने लव-मैरिज की थी। इसके बाद वे गाजियाबाद के कस्बा मसूरी में आकर रहने लगे। यहां नदीम ने अपने दोस्त शकील के साथ ड्राइवरी करना शुरू कर दिया था। नदीम, जैनब और शकील बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से कहीं जाने के लिए निकले थे।”

See also  तीन गोली सर मैं और किस्सा खत्म पत्नी किसी और से बात करती थी...सिर में गोलियां मारी:​​​​​​​ग्वालियर का कांग्रेस नेता UP से अरेस्ट; बोला- समझाया, पर मानी ही नहीं...

उन्होंने बताया, “पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि ये तीनों दोपहर 2 से रात के 8 बजे तक कहां-कहां रहे, क्या-क्या किया। इसके अलावा पुलिस लव-मैरिज वाले एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सुसाइड हो।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights