
इंदौर इच्छापुर राज्य मार्ग पर ग्राम बसाड़ रोड पर स्थित वेदांत मित्तल की बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में उस समय करीब 21 से 22 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे तैसे मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लग जाने के चलते लाखों का नुकसान हुआ है।
आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए नेपानगर, शाहपुर और बुरहानपुर नगर निगम से आधा दर्जन से अधिक अग्निशमन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। दिनेश सुंदरलाल प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया आग कैसे लगी यह पता नहीं, लेकिन हम बाहर काम कर रहे तभी अंदर से आग लगी दिखी तो जान बचाकर भागे। इससे पहले बॉयलर की लकड़ियों को खींचा, बॉयलर बंद किए। मजदूरों को बाहर निकाला। पीछे एक ट्रैक्टर था उसे निकाला। भूसा भी पड़ा था उसे हटाया।
सुबह तक चलता रहा आग बुझाने का काम
देर रात 3 बजे लगी आग के बाद से लगातार यहां दमकलों से उसे बुझाने का काम चलता रहा। सुबह तक कुछ हद तक काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि कपड़ा होने की वजह से धुंआ भी अधिक रहा। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन नुकसानी लाखों से अधिक भी होने का अनुमान है।





Users Today : 0
Users This Month : 210
Total Users : 237068
Views Today :
Views This Month : 325
Total views : 59803



