Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिहार : मोतिहारी के ईंट भट्ठा में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, 2 दर्जन के दबे होने की आशंका

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है. रामगढ़वा के नरीलगिरी में ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हुआ है. ईंट भट्ठा की चिमनी में ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका अभी जताई जा रही है. 16 लोगों का गंभीर स्थिति में रक्सौल में इलाज चल रहा है.

घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों की स्थिति भी बेहद गंभीर है. आसपास के लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी थी. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मरने वालों में 4 स्थानीय लोग थे और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी थे. पुलिस लगातार सहयोग कर रही है और जरूरी मदद पहुंचा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. ट्विटर पर एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, "मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. PMNRF की तरफ से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है. रामगढ़वा के नरीलगिरी में ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हुआ है. ईंट भट्ठा की चिमनी में ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका अभी जताई जा रही है. 16 लोगों का गंभीर स्थिति में रक्सौल में इलाज चल रहा है.

घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों की स्थिति भी बेहद गंभीर है. आसपास के लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी थी. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मरने वालों में 4 स्थानीय लोग थे और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी थे. पुलिस लगातार सहयोग कर रही है और जरूरी मदद पहुंचा रही है.

See also  Kanjhawala Accident: कार के नीचे फंसी थी युवती... यू-टर्न लेते हुए सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखकर दहल उठेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. ट्विटर पर एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. PMNRF की तरफ से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights