Breaking News

मुंबई इंडियंस में बड़ी सर्जरी! ये खिलाड़ी हुए टीम से बाहर, IPL 2026 में दिखेगा नया स्ट्रक्चर

नई दिल्ली 
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 सीजन से पहले अपनी स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ ट्रेड कर दिया गया है। इसके अलावा, स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर LSG से वापस MI में लौट आए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया है। इन बदलावों से अगले सीजन में MI की टीम पूरी तरह नई तस्वीर के साथ मैदान पर उतरेगी।

अर्जुन तेंदुलकर का LSG में ट्रांसफर
मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन से पहले ही अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ ट्रेड कर दिया। 30 लाख रुपये में MI स्क्वॉड में शामिल हुए अर्जुन को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। IPL करियर में उन्होंने MI के लिए महज 5 मैच खेले, जिसमें 3 विकेट लिए और बल्ले से 13 रन बनाए। यह ट्रेड MI की युवा प्रतिभाओं को नए अवसर देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

See also  ऑपरेशन पिंपल: घाटी में आतंक का सफाया, सेना का मिशन तेज

शार्दुल ठाकुर की MI में वापसी
MI ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण ट्रेड किए। स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जो IPL 2025 में LSG के लिए खेल चुके थे, वापस MI लौट आए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वहीं, वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया। निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रदरफोर्ड ने T20Is में 44 मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है।

4 विदेशी प्लेयर्स समेत 7 रिलीज
MI ने चार विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है: दक्षिण अफ्रीका के लिजाद विलियम्स, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, दक्षिण अफ्रीका के बेवॉन जैकब्स और इंग्लैंड के रीस टॉपली। भारतीय खिलाड़ियों में विग्नेश पुथुर और वी सत्यनारायण राजू भी रिलीज लिस्ट में हैं। IPL 2025 में विग्नेश पुथुर ने MI के लिए T20 डेब्यू किया था।

See also  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में प्रभावी तौर पर डोमिसाइल बढ़ाकर किया 74 प्रतिशत

IPL 2025 में MI का प्रदर्शन
हाल ही समाप्त IPL 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI ने शानदार वापसी की। लीग स्टेज में 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंकों पर चौथे स्थान पर रही। नेट रन रेट 1.142 रहा। प्लेऑफ में क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार गई। यह प्रदर्शन MI को IPL 2026 के लिए मजबूत आधार देता है। MI के ये फैसले IPL 2026 ऑक्शन (16 दिसंबर, अबू धाबी) से पहले स्क्वॉड को मजबूत बनाने की दिशा में हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी बरकरार रहेगी, और ट्रेड्स से टीम में बैलेंस आया है। फैंस अब नए रिटेंशंस और ऑक्शन पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

See also  धनबाद भूधसान के बाद अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एसडीएम के नेतृत्व में भारी मात्रा में कोयला और वाहन जब्त

 

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights