Video:मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, कोहरे के चलते प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, प्रशिक्षु गंभीर –

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीवा के उमरी में एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुंबद से टकराने के बाद प्लेन के परखच्चे उड़ गए और फिर उसमें विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में फाल्कन एविएशन एकेडमी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता है।
See also भिंड में चपरासी बना BEO:दफ्तर में गुटखा थूकने पर 200 रुपए जुर्माने का आदेश निकाला
Powered by Inline Related Posts
हादसा इतना भीषण था की हवाई जहाज के विस्फोट की आवाज मीलों सुनाई दी गई





Users Today : 0
Users This Month : 15
Total Users : 239393
Views Today :
Views This Month : 19
Total views : 62831



