Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

उत्तर बस्तर कांकेर : किसानों ने अब तक 2 लाख 21 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान बेचा

उत्तर बस्तर कांकेर

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों के द्वारा धान बेचा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 2 लाख 21 हजार 386 मेट्रिक टन धान किसानों द्वारा बेचा जा चुका है। इसमें 2 लाख 19 हजार 187 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 073 मेट्रिक टन पतला और 126 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। इस संबंध में बताया गया कि ’टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिए सभी किसानों को अब सप्ताह के सातों दिन और 24 घण्टे ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  भूपेश बघेल के घर कार्रवाई समर्थकों ने ED की गाड़ी रोकी
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights