क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र मध्यक्षेत्र, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में एक दिवसीय औषधीय पौधों की खेती एव उन्नत कृषि करण तकनीकी पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनाक 22/01/2026 को सिवनी जिला के ग्राम सलैया, घन्सौर मे किया गया। कार्यशाला का आयोजन डॉ ज्ञानेन्द्र तिवारी समन्वयक क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र (मध्यक्षेत्र) एवं विभागाध्यक्ष औषधीय एव पादप कार्यकीय विभाग जवहारलाल कृषि वि.वि जबलपुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला मे गौरीशंकर धुर्वे निर्देशक, घंसौर विकसित एग्री कृषक उत्पादक कम्पनी लिमिटेड, शौकलाल कुलसते सरपंच संघ अध्यक्ष लखनादौन, श्रीमती रश्मी राजनेगी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और श्री कुलदीप कुमार सल्लाम कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहें।

विषय विशेषज्ञों द्वारा औषधीय पौधों की उन्नत कृषि करण तकनिक, संरक्षण एवं संवर्धन पर व्याख्यान देकर कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सिवनी जिले के 85 से अधिक कृषकों को प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र के सहायक परियोजना प्रबंधक (विपणन) श्री पियूष वर्मा द्वारा अश्वगधा, सर्पगधा आदि औषधीय पादपों की खेती एवं विपणन पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ. शैलेन्द्र कुमार नैमा परियोजना सलाहकार (तकनीकी), द्वारा कृषको को सफेद मूसली व कालमेघ की तकनीकी खेती एवं विपणन पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ रोहित कुमावत परियोजना सलाहकार (तकनीकी) द्वारा किसानो को सतावर की तकनीकी खेती एवं कटाई उपरान्त प्रसंस्करण की विस्तृत जानकारी प्रदान कर कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही कृषकों को संबंधित प्रजातियों के साहित्यों का वितरण किया गया एवं सजीव पौधों का प्रदर्शन कर उनके उपयोगी भागों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।





Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



