Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बर्तन मांजकर खेलने उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, वतन वापसी पर कप्तान का गुस्सा फूटा

 कराची/लाहौर

पाकिस्तान हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. टीम के कप्तान शकील अम्माद बट (Shakeel Ammad Butt) ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले बर्तन तक मांजने पड़े और कई घंटों तक सड़कों पर भटकना पड़ा.

लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बट ने साफ कहा, 'अब बहुत हो चुका है… जब खिलाड़ी मैच खेलने से पहले किचन साफ करें और बर्तन धोएं, तो उनसे आप किस तरह के नतीजों की उम्मीद करेंगे?'

13-14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम को सबसे पहले सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा. इसके बाद जब टीम कैनबरा में FIH Pro League मुकाबलों के लिए होटल पहुंची तो पता चला कि बुकिंग ही नहीं की गई थी.

See also  गन्ना किसानों को 102 चीनी मिलों ने किया शत-प्रतिशत भुगतान

खिलाड़ियों को बताया गया कि होटल प्रबंधन को अग्रिम भुगतान नहीं मिला है. नतीजा यह हुआ कि टीम को घंटों तक इंतजार करना पड़ा और अस्थायी व्यवस्था होने तक इधर-उधर भटकना पड़ा. अगले ही दिन पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलना था, जिसमें टीम 2-3 से हार गई. दौरे के दौरान पाकिस्तान को मेजबान ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी दोनों से हार का सामना करना पड़ा.

10 दिन का Airbnb, 13 दिन का दौरा
कप्तान बट ने खुलासा किया कि टीम के लिए Airbnb आवास सिर्फ 10 दिनों के लिए बुक किया गया था, जबकि दौरा 13 दिनों का था. मजबूरी में खिलाड़ियों को बाद में सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा.

See also  प्र के किसानों को बड़ी राहत: पीला मोजेक से प्रभावित 13 जिलों में बांटे गए ₹653 करोड़

उन्होंने आरोप लगाया कि फेडरेशन खिलाड़ियों से सच्चाई छिपाता रहा और मीडिया से बात करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी. बट ने कहा, 'मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि जो हमने ऑस्ट्रेलिया में झेला, वह अस्वीकार्य है.'

10 मिलियन रुपये का सवाल
इस पूरे विवाद के बीच Pakistan Sports Board ने पुष्टि की है कि उसने टीम के होटल इंतजाम के लिए PHF को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि जारी की थी.

PSB के महानिदेशक नूर उस सबा (Noor us Sabah) ने कहा है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो PHF के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं, ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं.

See also  स्कूल के विद्यार्थियों ने लोकभवन का किया भ्रमण

विदेशी कोच की मांग
कप्तान बट ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान हॉकी को आगे बढ़ना है तो विदेशी कोच और बेहतर प्रबंधन की जरूरत है. बट ने कहा, 'हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है, लेकिन सही दिशा और पेशेवर प्रबंधन के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है.'

पाकिस्तान हॉकी की साख पर सवाल
एक समय दुनिया पर राज करने वाली पाकि
स्तान हॉकी अब प्रशासनिक अव्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता के संकट से जूझ रही है. खिलाड़ियों की यह खुली नाराजगी बताती है कि मामला सिर्फ हार-जीत का नहीं, बल्कि सिस्टम की जवाबदेही का है.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और क्या पाकिस्तान हॉकी को उसका खोया हुआ सम्मान वापस मिल पाएगा.

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights