Breaking News

Jabalpur: नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने दबोचा

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को नगर निगम के एक बाबू को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। बाबू को नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप से दबोचा गया है।

जानकारी के अनुसार आवेदक पी. रामा राव, जो नगर निगम में ही कर्मचारी हैं, जिसने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन किया था। जिसे स्वीकृत कराने के लिए लिपिक राकेश शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में लिपिक राकेश शर्मा ने 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आवेदक ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने नगर निगम के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही आवेदक से 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

See also  वीएफजे में चार्जमेन का शव फंदे से झूलता मिला, सुसाइड नोट किया जब्त

​पी. रामाराव ने मीडिया को बताया कि वह नगर निगम के नाला गैंग में कार्यरत हैं और उन्हें अपनी ₹25,000 की सैलरी से जुड़े मेडिकल बिलों को पास करवाने के लिए बाबू राकेश शर्मा लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी ने स्पष्ट कहा था कि बिना ₹3,000 दिए मेडिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीड़ित ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए रिश्वत देने के बजाय ईओडब्ल्यू से मदद मांगी, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई सफल हुई। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights