Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर : होली के बाद मदनमहल पहाड़ी से हटाएं जाएंगे अतिक्रमण

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के हाल ही में दिये गये निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा होली के त्यौहार के बाद मदन महल की पहाड़ी से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमणों हटाने की कार्यवाही के विरोध में शांति बाई शर्मा एवं अन्य द्वारा दायर की गई याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई करते हुये राज्य शासन को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश का शीघ्र अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं।

See also  गढ़ा बाज़ार में गिरा पेड़, कई घर हुए क्षतिग्रस्त

सर्वोच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही का मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के साथ-साथ पालन प्रतिवेदन समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत करने के निर्देश शासन को दिये हैं ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights