माता गुजरी महिला महाविद्यालय में 28 फरवरी को अपार उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ ‘गुलाल उत्त्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता झाम, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पहवा तथा रजिस्ट्रार डॉ. सत्येन्द्र कुररिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उत्सव के सफल संचालन में होली उत्सव प्रभारी डॉ. अंजु मिश्रा और राफेल परस्ते, प्रभात केवट ने किया एवं सदस्य स्वाति गुप्ता का और डॉ राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति के समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक सहभागिता ली। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर हो उठा और चारों ओर खुशियों की बौछार सी दिखाई देने लगी। डीजे की धुनों पर छात्राओं ने अलग-अलग लोकप्रिय होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। जैसे ही ‘होलीया में उड़े रे गुलाल” गीत गूंजा, परिसर झूम उठा। वहीं “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” की मधुर धुन पर छात्राओं ने एकजुट होकर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल की थाप पर सभी ने जमकर ठुमके लगाए और उत्सव का भरपूर आनंद लिया।





Users Today : 17
Users This Month : 647
Total Users : 235531
Views Today : 19
Views This Month : 735
Total views : 57771



