20 फरवरी की रात राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के वाहन को जोरदार टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद खोज निकाला है। कार एसएएफ के हेड कांस्टेबल की है, जिसे दुर्घटना के समय उनका बेटा चला रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के वाहन चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी की रात्रि 11 बजे मे सांसद को इनोवा कार एमपी 20 जेडर्ड 7788 में लेकर अंधमुख बायपास से रांझी आ रहा था। रात्रि 11.30 बजे जैसे ही सांसद की गाड़ी रांझी गोकलपुर लक्ष्मी मंदिर के पास पहुंची, उसी समय पीछे से एक सफेट रंग की कार के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दिया था। फिर उक्त सफेद कार का चालक तेजी से वाहन को लेकर खमरिया तरफ भाग गया है।
स्टीकर ने पहुंचाया कार तक –
इस दुर्घटना को लेकर राज्य सभा सांसद ने कुछ आशंकाएं जताई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में कार तो दिखाई दी, लेकिन कार का पता नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान कार में लगे एक स्टीकर पर जांच टीम की नजर पड़ी। जिसमें पुलिस लिखा हुआ था।
उक्त स्टीकर के आधार पर मनमोहन नगर निवासी मनीष नामक युवक को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने टक्कर मारने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। युवक के पिता एस ए एफ में हेड कांस्टेबल है, इसीलिए कार में पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। चुंकि युवक का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए दुर्घटना को लेकर जो भी आशंकाएं जताई जा रही थी वैसा कुछ नहीं है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



