जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में मंगलवार की सुबह महज 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। चूंकि होलिका दहन के बाद सुबह-सुबह हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचा पुलिस बल काफी देर तक थाना सीमा विवाद में उलझा रहा। हालांकि लंबी कवायद के बाद मदन महल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।
मदन महल थाना प्रभारी ने बताया कि, मंगलवार की सुबह गुलौआ चौक पर प्रणीव केवट नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। प्रवीण केवट अधारताल निवासी बताया जा रहा है, जो रिश्तेदारी में गुलौआ आया हुआ था। इसी दौरान मदन महल निवासी लकी केवट नामक युवक ने उस पर पैसों के विवाद को लेकर हमला कर दिया।
घायल युवक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के घर पर पुलिस बल भेजा गया था, लेकिन वह फरार हो गया है। घायल प्रवीण केवट ने बताया कि वह होली में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था, इसी दौरान सुबह लकी केवट आया और नाश्ता करने के लिए 20 रुपए मांगने लगा। जब पैसे देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया।





Users Today : 0
Users This Month : 806
Total Users : 235690
Views Today :
Views This Month : 954
Total views : 57990



