जबलपुर। संजीवनी नगर की रेल लाइन के किनारे नाले में गुरूवार की शाम एक युवक की लाश कीचड़ में धंसी मिली। नाले में शव का सिर कीचड़ में धंसा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर के पास से गुजर रहे नाले में रेलवे केबिन के पहले कीचड़ में धंसी एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर सके, लेकिन उसी समय इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली थी।
See also MP Jabalpur थाना बरगी अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पत्नि के साथ अवैध सम्बंध?
Powered by Inline Related Posts
जहां सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त रूपलाल पटेल के रूप में की। परिजनों का कहना था कि रूपलाल शराब का आदी था और वह इधर-उधर धूमता रहता था। वह रात से घर नहीं आया था।





Users Today : 2
Users This Month : 12
Total Users : 236655
Views Today : 2
Views This Month : 18
Total views : 59111



