जबलपुर। देश के महान शिक्षाविद, पत्रकार, वकील सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की मालवीय चौक स्थित प्रतिमा पर फाइनल मैच जीतने के बाद उत्साह में शहर के युवा संस्कार भूल गए। जोश में होश खो बैठे युवाओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा के कांधे पर बैठकर जीत के नारे लगाए।
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी सबको थी, लेकिन पूर्वजों की गरिमा से किसी प्रकार का खिलवाड़ज्ञन हो इसका ध्यान भी युवा पीढ़ी को रखना चाहिए। जूता-चप्पल पहनकर चढ़े युवाओं का उक्त वीडियो वायरल होने के बाद जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, एडवोकेट और वरिष्ठ पत्रकार कह रहे हैं कि, संस्कारधानी का नाम पूरे प्रदेश और देश में है। युवाओं को इस तरह की ओछी हरकत नहीं करना चाहिए थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जश्न के दौरान कुछ युवक जूते पहनकर मालवीय जी की प्रतिमा पर चढ़ गए और वहां बैठकर हंगामा करते नजर आए। बताया जाता है कि रविवार रात इंडिया टीम की जीत के बाद शहर के कई स्थानों पर युवाओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक मालवीय चौक पहुंचे और उत्साह में सारी मर्यादाएं भूल बैठे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ युवक जूते पहनकर सीधे महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर चढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ युवक प्रतिमा के सिर वाले हिस्से पर बैठकर शोर-शराबा और उत्पात मचाते हुए नजर आते हैं। मौके पर मौजूद एक कारोबारी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



