जबलपुर। साई कॉलोनी में रहने वाले साहू परिवार की 3 साल की मासूम खेलते-खेलते छत से जमीन पर गिर पड़ी। मासूम बेटी को गंभीर हालम में तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण मासूम की उपचार दौरान मौत हो गई।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही माढ़ोताल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची घर की छत पर खेलते समय नीचे गिर गई थी। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्ची किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरी।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि सुशील साहू की 3 साल की बेटी पूजा खेलते-खेलते छत से गिरी है। पूजा की मौत के बाद से साई कॉलोनी में शोक का माहौल ह, पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं।





Users Today : 2
Users This Month : 12
Total Users : 236655
Views Today : 2
Views This Month : 18
Total views : 59111



