जबलपुर। वाहन निर्माणी जबलपुर (व्हीएफजे) में रविवार को एक चार्जमेन का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। इस दृश्य को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वीएफजे सुरक्षा विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों की मानें तो मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे अत्यधिक काम के दबाव व तनाव को कारण बताया है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि रविवार को शाम 5 से 6 बजे के बीच सूचना मिली कि वीएफजे में कार्यरत कंचनपुर निवासी कर्मचारी मेमसन मार्टिन (57) ने अपने कार्यालय में फांसी लगा ली है। तत्काल ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया। पुलिस के सामने कार्यालय का दरवाजा जो कि अंदर से बंद था उसे खुलवाया गया।
शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कार्य की अधिकता और तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। नोट को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में सेमसन चार्जमेन के कार्यो के साथ ही सिविल वर्क का भी प्रभारी था। सिविल वर्क को लेकर ही वह परेशान बताया जा रहा था।





Users Today : 0
Users This Month : 806
Total Users : 235690
Views Today :
Views This Month : 954
Total views : 57990



