जबलपुर। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवती नियुक्ति पत्र लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंची। लेकिन हड़कंप उस समय मच गया जब निगम कमिश्नर ने पाया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पूछताछ में युवती ने निगम कमिश्नर को बताया कि उससे उक्त नियुक्ति के नाम पर 20 हजार रुपए भी लिए गए हैं। जिसके बाद युवती को निगम अधिकारियों के साथ पुलिस थाना एफआईआर दर्ज करवाने भेजा गया है।
नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि आज जनसुनवाई के दौरान एक युवती पहुंची थी। उसके पास एक नियुक्ति पत्र था, जिसको देखने से साफ नजर आ रहा था कि वह निगम कार्यालय से जारी नहीं हुआ है। चुंकि उक्त युवती के साथ किसी ने धोखाधड़ी करी है, लिहाजा उसे समझाया गया कि वह एफआईआर दर्ज करवाएं। इससे अन्य लोगों को भी जालसाजों से बचाया जा सकेगा।





Users Today : 4
Users This Month : 852
Total Users : 235736
Views Today : 4
Views This Month : 1018
Total views : 58054



