जबलपुर। शुक्रवार की शाम को करीब 5 बजे सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती सफेद कार में अचानक ही आग लग गई। जिसके बाद उसमें सवार लोग फौरन कार से उतरे और दूर जाकर खड़े हो गए। कार में लगी आग तेज से बढ़ रही थी, जिसके चलते वहां से निकल रहे लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ी दूर खड़ी कर ली।
इसी बीच एसपी बंगले में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ही कार में लगी आग को बुझाया। दरअसल आज शाम को एक सफेद कार ब्रेजा एमपी 20 जेडजे 0374 लोहिया पुल से सिविल लाइन तरफ जा रही थी। जैसे ही यह कार एसपी बंगले के पास पहुची, तभी उसमें आग लग गई। कार चालक तुरंत ही नीचे उतरा और दूर जाकर खड़े हो गया।
यह घटना वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी देख रहे थे, जिन्होंने बिना देरी किए फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से कार में लगी आग को बुझाना शुरु किया, और करीब 15 से 20 मिनट में कार में लगी को बुझा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी की त्वारित सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई। एसपी बंगले में मौजूद पुलिसकर्मी आरक्षक शिवराज, आरक्षक सौरभ तिवारी, आरक्षक दीपक कनौजिया, मुकेश परिहार एवं पवन तिवारी की तत्परता आग पर काबू पाया जा सका।





Users Today : 5
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today : 8
Views This Month : 14
Total views : 59107



