जबलपुर। सोमवार की रात 9 बजे ड्यूटी जा रहे आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) कर्मियों के उस समय होश उड़ गए जब बीच सड़क उन्होंने ने मगरमच्छ को चहल-कदमी करते हुए देखा। दहशत के चलते कई सड़क पर यातायात बंद हो गया था, जिसके चलते कर्मचारी निर्धारित समय पर निर्माणी में प्रवेश तक नहीं कर पाएं।
दरअसल,आयुध निर्माणी खमरिया के द्वार क्रमांक 3 से प्रवेश करते समय रास्ते के दोनों तरफ तालाब मौजूद है। जहां पर निर्माणी एवं स्टेट एरिया में पानी की आपूर्ति के लिए पानी स्टोर किया जाता है। बताया जाता है कि मगरमच्छ बीते कुछ वर्ष पहले परियट जलाशय से पाइप लाइन के माध्यम से तालाब में प्रवेश कर गए थे।
समय के साथ साथ मगरमच्छ अब बड़े हो चुके हैं। वन विभाग द्वारा कई बार इन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया गया, परन्तु एक मगरमच्छ ही हाथ लग सका। अब ये मगरमच्छ एक तालाब से दूसरे तालाब जाने के लिए रास्ते का प्रयोग करते है, जिससे कर्मचारी निर्माणी में प्रवेश करते है।





Users Today : 2
Users This Month : 12
Total Users : 236655
Views Today : 2
Views This Month : 18
Total views : 59111



