Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राम चरण और संजय लीला भंसाली साथ करेंगे बड़ा धमाका, नई फिल्म की तैयारी

 साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी (Peddi) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में जाह्नवी कपूर भी अपना जलवा बिखेरने वाली है। इस बीच राम चरण की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। लेटेटस्ट रिपोर्ट में ये दावा कियी गया है कि राम चरण जल्द ही फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं।

राम चरण ने संजय लीला भंसाली संग मिलाया हाथ
टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। 2024 में उनकी पहली फिल्म प्लान नहीं बन पाई थी, लेकिन अब दोनों एक नई पैन-इंडिया हिस्टोरिकल एडवेंचर ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म जंगल की पृष्ठभूमि पर सेट है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट मूल रूप से रोडी राठौर 2 की स्क्रिप्ट से शुरू हुआ था, जिसे के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा था। बाद में गुल्लक 2 और शक्ति शालिनी के लेखक दुर्गेश सिंह ने इसे पूरी तरह नया रूप दिया है। स्क्रिप्ट को राम चरण की पर्सनालिटी के हिसाब से ढाला गया है। फिल्म को एक टॉप बॉलीवुड डायरेक्टर निर्देशित करेंगे। गौरतलब है कि राम चरण और संजय लीला भंसाली पहले अमिश त्रिपाठी की किताब द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव पर आधारित पीरियड ड्रामा पर काम करने वाले थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। यह नई फिल्म बड़े पैमाने की पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसे मुख्य रूप से हिंदी में शूट किया जाएगा और तेलुगु, मलयालम, तमिल तथा कन्नड़ में डब करके रिलीज किया जाएगा।- (ये भी पढ़ें-राम चरण की 'पेड्डी' से पहला गाना हुआ वायरल, वीडियो देख झूम उठे फैन्स)

See also  कुत्ते पर पत्थरबाज़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा, पीड़िता ने किया डॉग का पक्ष में बचाव

राम चरण की फिल्म के लिए बेताब हैं लोग
बताते चलें कि संजय लीला भंसाली फिलहाल रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर राम चरण अपनी फिल्म पेड्डी के लिए तैयार हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर भी हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।

 

 

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights