Breaking News

पेंटीनाका फ्लाई ओवर अब बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया ऐलान

जबलपुर। जबलपुर-मंडला मार्ग के अंतर्गत पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक बनने वाला फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने लम्बाई बढ़ाने के साथ ही इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक फ्लाई ओवर को स्वीकृति दिलाई थी।

पूर्व में यह फ्लाई ओवर पेंटीनाका चौक तक प्रस्तावित था। इसकी स्वीकृति के बाद रक्षा विभाग के कारण इसके निर्माण में विलम्ब हो रहा था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर पुनः इसका सर्वे किया गया और इन अडचनों को दूर करते हुए इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

See also  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसकी लम्बाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर सडक परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने इसे स्वीकृत कर दिया है। यह फ्लाई ओवर सेतु बंधन योजना (सीआईआरएफ) के तहत बनाया जायेगा। अब इस फ्लाई ओवर की लम्बाई 1415 मीटर और पहुंच मार्ग की लम्बाई 283 मीटर होगी। सर्विस मार्ग की चौड़ाई 7.50 मीटर दोनों ओर होगी।

साथ ही इसकी लागत में भी वृद्धि की गई है अब इसकी लागत लगभग 70 करोड़ होगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा जबलपुर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु फ्लाई ओवर के निर्माण आवश्यक है। इसी दृष्टि से सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से बनने वाले फ्लाई ओवर की स्वीकृति कराई गई थी।

See also  ग्रीन स्टील तकनीक से उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, झारखंड सरकार और टाटा के बीच करार

चूंकि यातायात का दबाब इस मार्ग में अधिक होता है और मंडला से आने वाले वाहनों को भी सुचारु रूप से शहर में प्रवेश मिल सके इस हेतु इसकी लम्बाई बढ़ाने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से किया गया था, जिसे स्वीकृति मिला गई है। श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बना है साथ ही 5 नये फ्लाई ओव्हर स्वीकृत हैं।

देश की दूसरी सबसे बड़ी 112 किमी लम्बी रिंग रोड का निर्माण भी अंतिम चरणों में है। आने वाले समय में यह संरचनाएँ जबलपुर का स्वरूप बदल देंगी। जबलपुर के विकास के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा। श्री सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  झारखंड में एक हजार अभ्यर्थियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री के लौटने का हो रहा इंतजार
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights