Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का तूफानी शतक, 122 गेंदों में ठोका सैकड़ा

नई दिल्ली
 दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच के पहले ही दिन ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 122 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अपनी टीम के लिए वे पांचवें नंबर पर क्रीज पर आए और श्रेयस गोपाल के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। अपनी इस आक्रामक पारी में वे अब तक 14 चौके और 1 छक्का जमा चुके हैं।

See also  बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में

ईशान किशन की शानदार पारी
ईशान किशन का यह शतक न सिर्फ दलीप ट्रॉफी के इतिहास में उनका दूसरा शतक है बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके करियर की 10वीं शतकीय पारी भी है। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में अपने बल्ले से बड़ा योगदान न दे पाने की कसर ईशान ने इस सबसे अहम मुकाबले में पूरी कर दी। उन्होंने अपने राज्य झारखंड के साथी बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए महज 146 गेंदों में 133 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाई जिससे ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

शिखर मोहन ने भी बनाए 85 रन
ईशान के इस विस्फोटक शतक से पहले 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज शिखर मोहन ने भी अपने डेब्यू मैच को बेहद खास बनाया। रांची के रहने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को विराट सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। शिखर ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली।

See also  फ्रेंच ओपन में स्वियातेक और कोस्त्युक चौथे दौर में पहुंचे, रोमांचक भिड़ंत तय

ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 385 रन
ईस्ट जोन की पारी को शुरुआती मजबूती देने में ओपनिंह बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 86 गेंदों पर 72 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा केवल 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। सेमीफाइनल में चौके-छक्कों की बारिश करने वाले वैभव ने इस पारी में 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले दिन सिर्फ 4 विकेट खोकर 385 रन बोर्ड पर लगा दिए। इस तरह से ईस्ट जोन इस मुकाबले में पहले दिन से काफी दमदार पोजीशन में है।

See also  सीतामढ़ी में 31 दिसंबर 2028 तक तैयार होगा भव्य मां जानकी मंदिर, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी
Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights