Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कोर्ट में चल रहे केस मे बयान बदलकर राजीनामा करने हेतु धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के विरूद्ध एक और प्रकरण दर्ज

प्रतीकात्मक फोटो

थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक  1-9-22 को मोह. शब्बीर उम्र 55 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि उसने लगभग 7-8 माह पहले अब्दुल रज्जाक निवासी नया मोहल्ला ओमती के विरूद्ध थाना हनुमानताल मे शिकायत दर्ज कराई थी जिसका केस न्यायालय में चल रहा है जिसमे थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी अब्दुल रज्जाक और अब्दुल रज्जाक के साथी साहिद उर्फ बलिया निवासी न्यू आनंद नगर , मुक्कन उर्फ मुुकेश कटारिया को गिरफ्तार किया है जिसमेे अब्दुल रज्जाक उर्फ रज्जाक पहलवान जेल मे बंद है । दिनांक 1-9-22 की दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने वकील राजेश पाण्डे से मिलकर जिला न्यायालय मेें आवेदन पत्र देने के लिये न्यायालय आया था जब जिला न्यायालय गेट नम्बर नम्बर 2 के अंदर पहुचा तो केार्ट की बिल्डिंग के बाहर ही कोतवाली पुलिस अब्दुल रज्जाक कांे न्यायालय लेकर आयी थी न्यायालय जाते समय अब्दुल रज्जाक उसे देखकर अचानक भड़क उठा और उसके साथ गाली गलोज करते हुये कहने लगा तेरे कारण मैं बर्बाद हो गया हूॅ, और एक साल से जेल काट रहा हूॅ, मैं जमानत होने के बाद तेरे को देखता हॅॅू तू कैसे बचता है यदि तुझे जिन्दा रहना है तो मेरे पक्ष में गवाही देना यदि मेरे पक्ष में गवाही नहीं दी और कोर्ट में राजीनामा नहीं किया तो जान से खत्म करवा दूंगा। रज्जाक को पेश करने आयी कोतवाली के स्टाफ ने रज्जाक केा समझाया और उसे अपने काम पर जाने के लिये कहा। उसकी रिपोर्ट पर रज्जाक ने अपने खिलाफ चल रहे केस में उसका बयान बदलवाकर राजीनामा के लिये कहते हुये उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है। शिकायत पर आरोपी अब्दुल रज्जाक के विरूद्ध धारा 294, 506, 195 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  मध्यप्रदेश के मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखा  हमें जंगल में रखा... पानी तक नहीं दिया:ठेकेदार के चंगुल से छूटकर लौटे 75 मजदूर

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights