त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में मतदान शाांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग निर्देशन में लगायी गयी चाक चैबंद व्यवस्था
By manu Mishra 29June2022
जबलपुर,जिलेमेंत्रिस्तरीयपंचायतचुनाव-2022 के द्वितीय चरण दिनांक 1 जुलाई 2022 को जनपद पंचायत पाटन, शहपुरा, मझोली में मंतदान एवं मतगणना सम्पन्न होगी। द्वितीय चरण के जनपद पंचायत चुनाव में कुल 692 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना है। जिसमें 203 मतदान केन्द क्रिटिकल तथा 489 मतदान केन्द्र सामान्य श्रेंणी के हैं।*
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन पर क्रिटिकल मतदान केन्द्र में 02 वर्दीधारी -01 प्र.आर./01 आरक्षक, 01 होमगार्ड एवं 01 विशेष पुलिस अधिकारी तथा सामान्य मतदान केन्द्र में 01 वर्दीधारी-01 प्र.आर/01 आरक्षक/ 01 होमगार्ड सैनिक एवं 01 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है तथा उक्त सभी मतदान केन्द्रों पर लगातार पेट्रोलिंग हेतु राजपत्रित अधिकारियों की 12 मोबाईल एवं थाना प्रभारियों की 24 मोबाईलों के अलावा अतिरिक्त 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं जो लगभग 10 मिनट के अंतराल में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति पर निगाह रखेंगी । पेट्रोलिंग मोबाइलों में 1 उप निरीक्षक/ सहायक उप निरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक/आरक्षक, 2 विशेष पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने में रिजर्व बल की पृथक व्यवस्था की गई है।*
*मतदान केंद्रों पर एवं पेट्रोलिंग मोबाइलों में लगभग 2500 का बल तैनात किया गया है जिसमें जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड तथा विशेष पुलिस अधिकारी शामिल है।*







Users Today : 0
Users This Month : 229
Total Users : 237087
Views Today :
Views This Month : 348
Total views : 59826



