
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि लाल कोठी के धरोहर स्वरूप का संरक्षण जीर्णोद्धार कार्य का आधार होना चाहिए। यह अनिवार्यत: सुनिश्चित किया जाए कि भवन का स्वरूप लाल कोठी के अनुरूप हो।
राज्यपाल पटेल राजभवन में लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता संजय मस्के एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए। यह भी जरूरी है कि कार्य समय पर पूरा हो। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और समय- सीमा के लिए निर्माण के दौरान निरंतर निगरानी भी जरूरी है। बताया गया कि लाल कोठी का निर्माण वर्ष 1904 में किया गया था। राजभवन के पीछे 24 क्वार्टर के सामने कंपाउंड वॉल का निर्माण किया जाना आवश्यक है। राजभवन के मुख्य भवन, राजेन्द्र कॉटेज, जवाहर खंड और नर्मदा डाइनिंग हॉल की छत का जीर्णोद्धार भी जरूरी है।
एनजीजबलपुर में मुस्लिम परिवार बना रहा रावण-कुंभकर्ण का पुतला
Must read 👉चीनी नौसेना पायलटों की मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही-विशेषज्ञ ली जी





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



