Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हेलमेट न लगाने वालों का हुआ चालान

हेलमेट धारकों का कलेक्टर व एसपी ने किया सम्मान

रीवा
उच्च न्यायालय के आदेशानुसार दो पहिया में चलने वालों के लिये हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आज 6 अक्टूबर से जिले में दो पहिया में चलने वालों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाने वालों का चेकिंग अभियान आरंभ किया गया।

रीवा शहर के विभिन्न स्थानों में पुलिस विभाग द्वारा दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी तथा हेलमेट न लगाने वालों का चालान किया गया तथा उनके दो पहिया वाहन जप्त किये जाने की कार्यवाही भी की गई। इसी प्रकार दो पहिया में हेलमेट लगाकर चलने वालों का सम्मान भी किया गया। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने हेलमेट लगाकर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों का पुष्प देकर सम्मान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह एवं एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी के साथ तहसीलदार यतीश शुक्ला ने हेलमेट लगाकर चलने वालों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने विनोद कुशवाहा, शैलकांत शुक्ला, अमरजीत सिंह, आदर्श सिंह, सत्यम सिंह, वीरेन्द्र यादव आदि हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाने वालों का तिलक लगाकर व पुष्प भेंटकर सम्मान किया साथ ही लोगों से अपेक्षा की कि अपनी एवं परिवार की सुरक्षा के लिये हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन में चलें।

See also  CM शिवराज ने जियो ग्लास का लिया एक्सपीरियंस:महाकाल लोक से 5G सर्विस का किया शुभारंभ
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights