Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पुलिस का मानवीय चेहरा, TI ने गरीब बच्चो को पहनाये जूते

इंदौर

कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी संवेदनशीलता से भरी हो तो फिर क्या कहने। वर्दी वालों में अगर यह भाव आ जाए तो फिर समाज का कायाकल्प होने में देर ना लगे। इंदौर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला।

रविवार को इंदौर के जूनी थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर (Indore Police) कानून व्यवस्था को देखने के लिए सड़क पर निकले थे कि उन्हें 4 बच्चे दिखाई दिए। बेहद गरीब नजर आने वाले यह बच्चे नंगे पैर थे। भरी गर्मी के इस मौसम में उन्हें नंगे पैर देख टीआई ने उन्हें अपने पास बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

See also  आधुनिक चिकित्सा उपकरण और उपचार व्यवस्था से लैस हुई प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाएँ

Must read 👉Nasha Mukti Abhiyan पर CM शिवराज ने ली समीक्षा बैठक, हुक्का बार और लाउंज पूरी तरह से हुए बंद

इतना ही नहीं, Indore TI उन्हें पास में ही स्थित जूते की दुकान में ले गए और चारों बच्चों को उनकी पसंद के जूते दिलवाए। जूते मोजे पहनकर बच्चों के दिल पर खुशी देखते ही बनती थी। इसके बाद टीआई तोमर ने उन बच्चों को यह भरोसा भी दिलाया कि जब जरूरत पड़े ,वे उनके पास आ सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी मदद चाहिए उसे निसंकोच मांग सकते हैं।

Must read 👉मान्नीय मुख्यमंत्री निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 47 आरोपी गिरफ्तार

See also  आज़ का पंचांग शुभ मुहूर्त दैनिक पंचांग 29 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

TI के इस काम की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। ऐसे समय में, जब पुलिस के ऊपर जनता को परेशान करने और वसूली के आरोप लगते हैं, कम से कम कुछ पुलिसिया चेहरे ऐसे हैं जो पुलिस को मानवीय तो बनाते ही हैं समाज के साथ उसके बेहतर संबंध स्थापित करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights