Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

माढेाताल अंतर्गत श्यामजी स्टील एवं जे.आर. इंटरप्राईजेज गोदाम में अनाधिकृत रूप से पटाखे का भण्डारण करने वाले मोहित रामरखवानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, गोदाम में रखे 1400 नग कार्टून पटाखे कीमती लगभग 19 लाख रूपये के जप्त

नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह ने बताया कि दिनांक 16-10-22 को क्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अनमोल कमर्शियल पार्क के श्यामजी स्टील एवं जेआर इंटरप्राईजेज गोदाम में अनाधिकृत रूप से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बारूदी पटाखे रखे हुये हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल पुलिस द्वारा तहसीलदार श्री प्रशांत अग्रवाल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, श्यामजी स्टील गोदाम में मोहित रामरखवानी उम्र 31 वर्ष निवासी शांतिनगर दमोहनाका गोहलपुर का मिला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर गोदाम में लगभग 650 नग कागज के भूरे-खाकी रंग के कार्टून जिनमें ज्वलनशील पदार्थ बारूदी पटाखे जैेसे हरी सुतली बम, राकेट , अनार , फुलझड़ी , चकरी अन्य प्रकार के पटाखे हैं रखे मिले, मोहित ने उक्त माल स्वयं का होना बताते हुये पटाखा भंण्डारण के संबंध मे लायसेंस नहीं होना बताया,। मोहित के कब्जे से 650 नग कार्टून पटाखा कीमती लगभग 9 लाख रूपये के जप्त किये गये, मोहित रामरखवानी ने पूछताछ पर वहीं बने जीआर इंटरप्राईजेज गोदाम में भी अपना माल (ज्वलनशील पदार्थ बारूदी पटाखा) काफी मात्रा मे भण्डारण करना स्वीकार किया , जीआर इंटरप्राईजेज गोदाम पहुॅचकर चैक करने पर लगभग 750 नग कागज के भूरे-खाकी रंग के कार्टून जिमनें ज्वलनशील पदार्थ बारूदी पटाखे जैसे हरी सुतली बम, राकेट, अनार , फुलझड़ी, चकरी एवं अन्य प्रकार के पटाखे कीमती लगभग 10 लाख रूपये के मिले जिन्हे भी जप्त करते हुये गोदाम सील किया गया। आरोपी मोहित रामरखवानी के विरूद्ध थाना माढ़ोताल मे धारा 285 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

See also  मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 4 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त

सब इंस्पेक्टर 9 हजार की घूस लेते पकड़ाया:जबलपुर में केस निपटाने के लिए मांगे 10 हजार रुपए, ठेकेदार ने की लोकायुक्त में शिकायत

*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध रूप से भण्डारण कर रखे पटाखे जप्त करने में उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, यदुवंश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दयाशंकर सेन, प्रधान आरक्षक हिमलेश, आरक्षक शशिप्रकाश, महेन्द्र, सुदीप एंव क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, प्रधान आरक्षक अरविन्द, संतोष, हरिशंकर , आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

हेलमेट नहीं तो शराब नहीं:शराब विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर लगाए पोस्टर, शराब लेने आने वाले हेलमेट में आ रहे नजर

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights