
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन के समतलीकरण के दौरान एक गाय की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जेसीबी मशीन से गिराई गई एक पेड़ की डाल के नीचे दबने से हुई एक गाय की मौत हो गई थी। गाय की मौत के बाद कुछ लोगों ने उसी जमीन में गड्ढा खोदकर गाय के शव को रखा और उसके ऊपर चबूतरा बना दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां से सीमेंट और फावड़ा जब्त किया गया है। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम के कर्मचारियों को चबूतरा हटाकर गाय के शव को सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कराने के लिए कहा है।
अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो 75% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री नगर स्थित एमपीईबी की जमीन थी, जो अब मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल में दर्ज कर ली गई है। जमीन की नीलामी कराए जाने की प्रक्रिया की जानी है। इस बीच सूचना मिली जमीन पर चबूतरा बनाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से सीमेंट और फावड़ा जब्त किया गया है। नगर निगम के कर्मचारियों को चबूतरा हटाकर गाय के शव का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए गए हैं।
18 अक्टूबर को जेसीबी की टक्कर से गिरी से एक पेड़ की डाल के गिरी थी उसी डाल के नीचे गाय दब गई। जिसके कारण गाय की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में विशाल तिवारी की शिकायत पर जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उसी मृत गाय के शव को जमीन गड्ढा खोदकर रखा गया और गड्ढे के ऊपर चबूतरा बना दिया था। जिसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, कोतवाली टीआई अजय सिंह सहित आरआई, नगर निगम के अधिकारी वहां पर पहुंचे थे।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



