ग्वालियर में युवक पर जानलेवा हमला:गालियां देने से रोका तो बदमाश ने चाकू से गाल फाड़ा चेहरे पर आए 12 टांके

ग्वालियर में दीपावली पर एक युवक ने गालियां देने से रोका तो बदमाश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला होता देख दोस्त उसे छोड़कर भाग निकला। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे पर 12 से ज्यादा टांके आए हैं। हजीरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावर का पुराना विवाद है।
शहर के तानसेन नगर निवासी लोकेन्द्र सिंह सिकरवार पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। दीपावली के दिन वह अपने दोस्त के साथ इंटक मैदान घूमने गया था। दोनों वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी वहां पर राकेश प्रजापति आया। राकेश से लोकेन्द्र का पुराना विवाद चल रहा है। उसे देखते ही राकेश गालियां देने लगा। लोकेन्द्र ने उसे मना किया तो उसने मारपीट की। दोस्त उसे बचाने आया तो आरोपी ने चाकू निकाल लिया। यह देख वह वहां से भाग निकला। लोकेन्द्र ने आरोपी का सामना किया, लेकिन आरोपी ने उस पर चाकू से तीन से चार वार किए, जिनमें से दो वार उसके गाल और हाथ पर लगे हैं।





Users Today : 64
Users This Month : 344
Total Users : 237202
Views Today : 76
Views This Month : 477
Total views : 59955



