वास्तु शास्त्र से जाने घर में रखी कुछ चीजों की जगह बदल देने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। वास्तु |
| घर में रखी कुछ चीजों की जगह बदल देने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। वास्तु के अनुसार घर के हर हिस्से में रखी हई चीज से एक ओरा बनता है। उससे पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी निकलती है। जिसका सीधा असर उस घर में रहने वाले लोगों की इनकम और सेविंग पर तो होता ही है। साथ ही घर के लोगों का मूड और बिहेवियर पर उन चीजों से निकलने वाली पॉजिटिव या नेगेटिव पॉवर का असर होता है। इसके अलावा आपको ये बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि घर में रखे सामानों से जुड़ी छोटी सी गलती भी आपका भाग्य बिगाड़ सकती है। |
![]() |
| आगे जानिए उन चीजों के बारें में जिनको सही जगह पर रखने से बदल सकती है किस्मत -1. दीपक, धूप-अगरबत्ती जैसी पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।2. अगर घर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगाएं और मूर्ति रखते हैं तो घर की या मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें।3. लगभग सभी हिंदू परिवारों के घर में तुलसी का पौधा होता ही है, लेकिन अगर इसे सही दिशा में न रखा जाए तो विपरीत परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं।4. सात घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे निश्चित जगह पर ही लगाना चाहिए। सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्य देव की तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।5. घर के हॉल में या बैठक वाले कमरे में पहाड़ या उड़ते पक्षी की तस्वीर लगाएं। इसके अलावा वहां भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर को भी लगाई जा सकती है। |






Users Today : 38
Users This Month : 804
Total Users : 235688
Views Today : 52
Views This Month : 949
Total views : 57985



