Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरती

जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरती  जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरतीमध्यप्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकेंड पर धरती हिलने पर लाेग डर गए। झटके लगने से कई लोग घरों से निकलकर बाहर आए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई। इसका हाइपो सेंटर 10 किमी गहराई पर था।  जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई। रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी अचानक ऐसा महसूस हुआ, जैसे बेड हिला हो। मैं उठकर बाहर आया तो देखा बहुत से लोग घरों के बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 8.44 बजे आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।  जब भूकंप आया, स्कूल खुल चुके थे...  जिस वक्त भूकंप आया, उस दौरान स्कूल खुल चुके थे। झटके महसूस होते ही स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और खुले मैदान में ले गए। रांझी स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल मैनेजमेंट ने तो तत्काल सभी बच्चों को क्लास से बाहर निकालकर ग्राउंड पर लेकर जाने के निर्देश दिए। टीचरों ने तत्काल सभी को मैदान पर पहुंचाया। मेडिकल एरिया की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने कहा- धरती हिली तो मैं घबरा गई। बहुत जोर से धरती थर-थर कांप रही थी।

जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरती

जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरतीमध्यप्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकेंड पर धरती हिलने पर लाेग डर गए। झटके लगने से कई लोग घरों से निकलकर बाहर आए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई। इसका हाइपो सेंटर 10 किमी गहराई पर था।

Must read 👉पीएम आवास की किश्त देने में जबलपुर अव्वल:बीएलसी घटक के हितग्राहियों को नगर निगम ने अभी तक दिए 80.55 करोड़ रूपए

See also  सड़क किनारे खड़े 10 पहिया ट्रक के ब्रेक फेल:नाले में समाया; नगर निगम का काम करने आया था; क्रेन की मदद से निकाला

जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई। रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी अचानक ऐसा महसूस हुआ, जैसे बेड हिला हो। मैं उठकर बाहर आया तो देखा बहुत से लोग घरों के बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 8.44 बजे आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।

जब भूकंप आया, स्कूल खुल चुके थे…

जिस वक्त भूकंप आया, उस दौरान स्कूल खुल चुके थे। झटके महसूस होते ही स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और खुले मैदान में ले गए। रांझी स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल मैनेजमेंट ने तो तत्काल सभी बच्चों को क्लास से बाहर निकालकर ग्राउंड पर लेकर जाने के निर्देश दिए। टीचरों ने तत्काल सभी को मैदान पर पहुंचाया। मेडिकल एरिया की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने कहा- धरती हिली तो मैं घबरा गई। बहुत जोर से धरती थर-थर कांप रही थी।

मनु मिश्रा 2
See also  VIP नंबर की कार के चारों पहिए ले भागे चोर:नगर निगम में चोरों का आतंक
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights