
67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के तहत शुक्रवार को एक जिला एक उत्पाद दिवस मनाया गया। टाउन हॉल शहपुरा में मटर उत्पादक किसानों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला के पहले मटर जागरूकता वाहन रैली निकाली गई।
उप संचालक उद्यानिकी नेहा पटेल ने बताया मटर उत्पादक किसानों की कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव और कलेक्टर इलैयाराजा टी भी मौजूद रहे। मटर जागरूकता वाहन रैली का आयोजन सुबह 11 बजे से हुआ, जबकि कार्यशाला 12 बजे आयोजित की गई, जिसमें मटर के उत्पादन से लेकर विक्रय की समस्त जानकारी दी गई।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



