सालीवाड़ा के तालाब में उतराता मिला शव:घर से तीन दिन से लापता था युवक; पीएम के बाद ही होगा खुलासा

शहर के गौर चौकी क्षेत्र के सालीवाड़ा क्षेत्र में स्थित एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर तेजी से फैल गई। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने बताया सालीवाड़ा तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी मिली थी।
सूचना मिलने पर तत्काल ही एक टीम मौके पर रवाना की गई। जहां स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाते हुए शव की शिनाख्ती की गई। युवक की पहचान ग्राम छोला निवासी 42 वर्षीय राजेश धुमकेती के रूप में की गई है। मृतक अपने घर से तीन दिन से लापता था, हालांकि पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
Breaking news:श्रीलंकाई बल्लेबाज दुनष्का गुणाथिलका रेप के केस में सिडनी में गिरफ्तार





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



