
आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा है। इस महीने में कई कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। ऐसा ही एक आईपीओ विंड एनर्जी ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस प्रोवाइड करने वाली Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का है। इस कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को खुलकर 15 नवंबर को बंद होगा। हालांकि, आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है।
आईपीओ की डिटेल: 740 करोड़ रुपये के आईपीओ से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी द्वारा ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंक- एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, इक्विरस कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज हैं। आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है।
See also आजका पंचाग दैनिक पंचांग शुभ मुहूर्त 30 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra
Powered by Inline Related Posts
कंपनी के बारे में : Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज, आईनॉक्स विंड की एक सहायक कंपनी है और Inox जीएफएल समूह की कंपनियों का हिस्सा है। आईनॉक्स विंड की वर्तमान में आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज में 93.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज ने तीन स्पेशल यूनिट्स (SPV) में अपनी समूची इक्विटी हिस्सेदारी गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी को बेच दी है।
बीते अक्टूबर में आइनॉक्स विंड ने शेयर बाजार को बताया था कि उसने सब्सडियरी यूनिट आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के जरिये विंड वन रिनर्जी लिमिटेड विंड थ्री रिनर्जी लि. और विंड फाइव रिनर्जी लि. में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ग्रीन एनर्जी को बेची है।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



