Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ध्यान रहे! अगर बाथरूम में लगा है गीजर, तो यह चीज भी जरूर लगाएं… थोड़ा सा लालच पड़ सकता है भारी!

Shramveerbharat news india  January 7, 2023 ध्यान रहे! अगर बाथरूम में लगा है गीजर, तो यह चीज भी जरूर लगाएं... थोड़ा सा लालच पड़ सकता है भारी! गर्म पानी के लिए लोग आजकल गीजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए. अगर आपके बाथरूम में भी गीजर लगा है तो इस खबर को जरूर पढ़ें... कभी भी सस्ते या लोकल गीजर के चक्कर में न फसें, गीजर हमेशा ISI मार्क वाला ही खरीदना चाहिए. लोकल और सस्ते गीजर के खराब होने और जल जाने का खतरा अधिक रहता है. कभी भी गीजर को खुद से इंस्टाल करने की गलती न करें. इस किसी एक्सपर्ट से ही लगवाएं, क्योंकि तारों की फिटिंग ठीक से न होने पर भी हादसा होने का डर रहता है. बाथरूम में गीजर है तो वहां एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं, क्योंकि जब गीजर चलता है तो इसमें से खतरनाक जहरीली गैस निकलती है. एग्जॉस्ट फैन गीजर में से निकलने वाली गैस को जमा नहीं होने देता है. गीजर को बाथरूम में सेट करते वक्त हमेशा इतना ऊंचा रखें कि आपके छोटे बच्चे उस तक न पहुंच सकें. बच्चे अगर गीजर को छूते हैं तो उन्हें चोट लगने का डर हमेशा रहता है. अगर आपका गीजर पुराने मॉडल का है तो पानी गरम करके उसे बंद जरूर करें. हालांकि, आजकल आने वाले ज्यादातर गीजर ऐसे होते हैं कि पानी गर्म करने के बाद अपने आप बंद हो जाते हैं.

Shramveerbharat news india

See also  घाटे में ट्विटर, किचन का सामान नीलाम:ट्विटर के दफ्तरों का किराया नहीं दे पा रहे नए मालिक मस्क
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights