Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को खोलने को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत तमाम सुरक्षा-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विनिर्माण क्षेत्र में कार्य शुरू किया जा सकेगा। इस तरह देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम भी होगा।

गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उद्योग इकाइयों को फिर से शुरू करने के दौरान पहले सप्ताह को ट्रायल या परीक्षण अवधि के रूप में देखा जाए। इस दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शुरुआती दौर में उच्च उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास न किया जाए। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह आदेश कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होगा।

See also  बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने घर के चेन्जिंग रुम में खुद को गोली मारी : मौत श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

उल्लेखनीय है कि देश में लॉकडाउन 3.0 शुरू हो चुका है। ऐसे में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। लगातार गिर रही अर्थव्यवस्था को संभालने को लेकर सरकार ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उद्योगों को शुरू करने की योजना बनाई है। लॉकडाउन‑3 की अवधि 17 मई को समाप्त होगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights