Breaking News

दुराचार के प्रकरण में विगत दो वर्षाे से फरार 7 हजार रुपए का ईनामी आरोपी  पुलिस की गिरफ्त में       

हत्या

दुराचार के प्रकरण में विगत दो वर्षाे से फरार 7 हजार रुपए का ईनामी आरोपी  पुलिस की गिरफ्त में             

थाना पनागर में दिनाँक 12/09/2020 को महिला के द्वारा आरोपी नीरज रैकवार निवासी ग्राम कालाडूमर के विरुद्ध दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर थाना पनागर में आरोपी नीरज रैकवार के विरुद्ध अपराध क्रं.856/20 धारा 376,376(2)एन भादवि 3(1)डब्ल्यू, आई , 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।     

    रिपोर्ट की जानकारी लगने पर आरोपी नीरज रैकवार घर फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, पकडे न जाने पर *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा आरोपी नीरज रैकवार की गिरफ्तारी पर 7000/- रुपए के ईनाम की उद्धोषणा की गई थी।

See also  MP news Jabalpur पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच की 5 स्थानों पर दबिश, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 5 गिरफ्तार, 219 पाव अंग्रेजी/देशी शराब कीमती 15 हजार रूपये की जप्त By manu Mishra 3August2022

       जरूर पढ़े ???? रात 3 बजे अस्पताल में हुई ‘भूतिया मरीज’ की एंट्री, CCTV फुटेज ने उड़ाए लोगों के होश

   दिनाँक 21/11/2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पनागर के दुराचार के प्रकरण में फरार 7 हजार रूपये का ईनामी आरोपी नीरज रैकवार पाटन बायपास के पास खड़ा है । सूचना पर थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के निर्देशन में थाना माढ़ोताल पुलिस पुलिस द्वारा पाटन बाईपास में दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताए हुलिये का खडा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज रैकवार पिता कल्लू प्रसाद रैकवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कालाडूमर थाना पनागर बताया। आरोपी नीरज रैकवार को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

See also  Breaking news मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ पिता पुत्री का बीपी बढ़ा:ऊर्जा मंत्री के शहर ग्वालियर में बड़ी लापरवाही; एक कर्मचारी बर्खास्त, एक सस्पेंड By manu Mishra 26July 2022

जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर चाकूबाजी:पेशी पर आए युवक पर प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

 उल्लेखनीय भूमिका – थाना पनागर के दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्षो से फरार 7 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, संध्या तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights