
- रियल एस्टेट के बारे में भी घोषणा
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री के द्वारा 20 लाख करोड़ के रहत पैकेज के बारे में आज विस्तार से घोषणा की। इसमें सबसे बड़ी बात रही इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के बारे में। इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसे 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इसी तरह विवाद से विश्वास स्कीम की डेडलाइन को 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है जो पहले 30 जून तक था।
करदाताओं को 31 मार्च 2021 तक TDS कटौती में 25 फीसदी की राहत मिलेगी। टीडीएस विभिन्न तरह के आय के जैसे सैलरी, किसी निवेश पर मिले ब्याज या कमीशन आदि स्रोत पर काटा जाता है।
रियल एस्टेट के मामले में एडवाइजरी जारी होगा कि सभी प्रोजेक्ट्स को मार्च से आगे 6 महीने तक मोहलत दी जाए





Users Today : 36
Users This Month : 754
Total Users : 235638
Views Today : 52
Views This Month : 871
Total views : 57907



