
आ रहा है शराब बनाने वाली कंपनी का IPO, सेबी ने दी हरी झंडी
शराब बनाने वाली कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) का आईपीओ (IPO) आने वाला है। सुला विनयार्ड्स आईपीओ को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से अप्रूवल मिल गया है। बता दें कि देश के प्रमुख शराब प्रोड्यूसर और सेलर सुला वाइनयार्ड्स को आईपीओ जारी करने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस साल जुलाई में पब्लिक इश्यू के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस फाइल किया था।
चेक करें आईपीओ डिटेल
यह IPO पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) होगा। इसमें प्रमोटर्स, निवेशक और अन्य शेयरधारक 25,546,186 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेंगे। Sula Vineyards रेड, व्हाइट और स्पार्कलिंग शराब की बिक्री करती है। यह 13 ब्रांड के तहत 56 प्रकार की शराब का उत्पादन करती है।
See also OYO में दूसरी बार छंटनी:3,700 में से 600 एम्प्लॉइज को निकालेगी ओयो, 250 नए लोगों को हायर भी करेगी कंपनी
Powered by Inline Related Posts
बीते साल Sula Vineyards ने बताया था कि कंपनी की विनिर्माण क्षमता 14.5 मिलियन लीटर थी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का लाभ कई गुना बढ़कर 52.14 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह महज 3.01 करोड़ रुपये था। इस दौरान राजस्व में 8.60% की वृद्धि हुई और यह 453.92 करोड़ रुपये रहा।
MP में तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:कार्यवाहक DC बनाने की तैयारी





Users Today : 7
Users This Month : 15
Total Users : 239393
Views Today : 8
Views This Month : 19
Total views : 62831



