Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

₹5093.25 का शेयर ₹3287.50 पर आया

फार्मा सेक्टर की कंपनी दिविस लैबोरेट्रीज के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 5093.25 रुपये से आज 52 हफ्ते के लो ₹3287.50 तक आ गए। सितंबर तिमाही में राजस्व निगेटिव होने के कारण इस स्टॉक से निवेशकों का मोह भंग हो रहा है। कंपनी ने QoQ राजस्व में 17.43% की गिरावट देखी है,जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम है। वहीं, 3 साल के राजस्व को पीछे छोड़ते हुए कंपनी की सीएजीआर 29.04% की वार्षिक राजस्व वृद्धि ने अपने 3 साल के सीएजीआर 20.93% से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी का इस तिमाही में नेट प्राफिट 25.51 फीसद है।

अगर दिविस लैब्स के शेयर प्राइस हिस्ट्री बात करें तो यह स्टॉक पिछले एक साल में 33 फीसद से अधिक टूट चुका है। जबकि तीन महीने में इसने 16 फीसद से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है। एक महीने में दिविस लैब्स के शेयर करीब 12 फीसद तक टूट चुके हैं।

See also  पटरी पर लौटी अमेरिका की अर्थव्यस्था, जो बाइडेन ने ली राहत भरी सांस

क्या करें निवेशक

दिविस लैब्स के बारे में 21 एक्सपर्टस में से 5 इस स्टॉक से तुरंत निकल जाने की सलाह दे रहे हैं, जबकि 2 ने बेचने की सलाह दी है। जिन लोगों के पास यह स्टॉक है उनके लिए 6 एक्सपर्ट होल्ड रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, 6 अन्य विश्लेषक दिविस लैब्स को खरीदने और 2 स्ट्रांग बाय की सिफारिश कर रहे हैं।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights