Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

1 के बदले 9 शेयर मिलेंगे, साथ ही 10 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक

स्मॉल-कैप कंपनी एलस्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles shares) अपने शेयरहोल्डर्स को तगड़ा मुनाफा कराने का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी 9:1 के रेशियो में बोनस शेयर (Bonus Share) देने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 1 शेयर के बदले 9 बोनस शेयर मिलेंगे। साथ ही 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Spilt) का भी ऐलान किया है। यानी 1 शेयर को 10 शेयरों में बांटा जाएगा। इसके लिए अब रिकॉर्ड डेट फिक्स्ड कर लिया गया है। बता दें कि कंपनी बोर्ड ने 3 दिसंबर 2022 को बोनस शेयर और स्टॉक सबडिवीजन जारी करने की रिकॉर्ड डेट (Record date) तय की है।

See also  Apple iPhone दिसंबर तक भारत में देंगे 5G नेटवर्क की सुविधाएं

एलस्टोन टेक्सटाइल्स ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
Alstone Textiles के शेयर पिछले कई कारोबारी सत्र से अपर सर्किट को हिट कर रहे हैं। एलस्टोन टेक्सटाइल्स के शेयर की कीमत लगातार रिकॉर्ड हाई पर चढ़ रही है। इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को साल-दर-साल (YTD) समय में 1300 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह लगभग ₹15.75 से बढ़कर ₹224.30 के स्तर (multibagger stock return) पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 5% की तेजी के साथ 235.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
स्मॉल-कैप कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के शेयरधारकों द्वारा रखे गए 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए प्रत्येक 1 रुपये फेस वैल्यू के 9 इक्विटी शेयरों के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।’ बता दें कि Q2FY23 में स्मॉल-कैप कंपनी ने हाल की तिमाही में बकाया त्रैमासिक संख्या ₹8 करोड़ दर्ज की। विदेशी और घरेलू कपड़ा बाजार में कंपनी के चल रहे कारोबार की वजह से कंपनी की अगली तिमाही भी मौजूदा तिमाही जितनी अच्छी रहने की उम्मीद है।

See also  आज से बदल गए ये 7 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights