Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एजबेस्टन टेस्ट में जो रूट इतिहास रचने को तैयार, तोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। अब उनके पास एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज करने का सुनहरा मौका है। भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में जो रूट यदि एक कैच और लपक लेते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
जो रूट ने की राहुल द्रविड़ की बराबरी
जो रूट ने लीड्स टेस्ट में दो कैच लेकर भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। रूट 154 टेस्ट मैचों में 210 कैच ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 210 कैच लपके थे, और यह रिकॉर्ड 2009 से अडिग खड़ा है। अगर रूट आगामी एजबेस्टन टेस्ट में एक और कैच ले लेते हैं, तो वे द्रविड़ को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

See also  नर्मदापुरम में जनसुनवाई में कलेक्टर का अच्छा कदम, भीषण गर्मी में फरियादियों के लिए ठंडा पानी और शरबत की व्यवस्था

राहुल द्रविड़: ‘द वॉल’ का फील्डिंग में भी जलवा
राहुल द्रविड़ को क्रिकेट जगत में ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है, और यह उपनाम केवल उनकी बल्लेबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी शानदार फील्डिंग के लिए भी सटीक बैठता है। द्रविड़ ने अपने 164 टेस्ट मैचों के करियर में 210 कैच लपके, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी फील्डर (विकेटकीपर को छोड़कर) द्वारा सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड है। उनकी स्लिप फील्डिंग की कला बेजोड़ थी। स्लिप में उनकी चुस्ती, एकाग्रता और सुरक्षित हाथों ने कई गेंदबाजों को बड़ी सफलताएं दिलाईं। 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद से कोई भी खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं पहुंच सका था, लेकिन अब जो रूट इस रिकॉर्ड को चुनौती देने को तैयार हैं।

See also  बिहार की जीविका दीदियों को मिलेगा सुधा बूथ, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

रैंक    खिलाड़ी    टेस्ट मैच    कैच
1.    जो रूट*    154    210
1.    राहुल द्रविड़    164    210
3.    महेला जयवर्धने    149    205
4.    स्टीव स्मिथ*    117    200
5.    जैक्स कैलिस    166    200

स्टीव स्मिथ भी हैं रेस में
इस लिस्ट में द्रविड़ और रूट के अलावा श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का नाम भी आता है। जयवर्धने ने अपने करियर में 149 टेस्ट मुकाबलों में 205 कैच पकड़े हैं। एक्टिव खिलाड़ियों को रूट के अलावा स्टीव स्मिथ बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ ने 117 टेस्ट मैचों में 200 कैच लिए हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में चौतह नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने भी 200 कैच पकड़े। उन्होंने 166 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ। कैलिस 1995 से 2013 तक सबसे लंबे फॉर्मेट में एक्टिव रहे।

See also  सिक्सर किंग बनने से 8 छक्के दूर रोहित! अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में
Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights