Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिहार BJP में फेरबदल, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष, दरभंगा से विधायक हैं

पटना 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की है । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

जेपी नड्डा ने लगाई मुहर

इस नियुक्ति को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी मंजूरी दी है । पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय सरावगी अब बिहार में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे।

See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मजबूत हुए लोकतांत्रिक मूल्य : बिरला

सरावगी की नियुक्ति पार्टी संगठन को नई दिशा देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. संजय सरावगी का लंबा राजनीतिक अनुभव है और उन्हें संगठन में जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाला नेता माना जाता है. इस बदलाव से बिहार भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की उम्मीद है

कौन हैं संजय सरावगी?

संजय सरावगी बिहार के दरभंगा जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. वे दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार कई बार विधायक रहे हैं और मिथिला क्षेत्र में अपनी मजबूत पैठ के लिए जाने जाते हैं. उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और आज वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका तक पहुंचे हैं

See also  पूर्व सीएम उमा भारती फिर आई सामने, कहा- 2029 में हर हाल में लड़ूंगी लोकसभा चुनाव

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि संजय सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी । इस आदेश की प्रतिलिपि बिहार के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी सूचनार्थ भेज दी गई है ।

दिल्ली मुख्यालय से जारी हुआ पत्र

यह आधिकारिक घोषणा नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय (6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) से की गई है । राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस पत्र को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को भी प्रेषित किया है ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights