Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा को छेड़ा, VIDEO:विरोध किया तो मनचले ने मारे चाकू

जबलपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा को छेड़ा, VIDEO:विरोध किया तो मनचले ने मारे चाकू

जबलपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा को छेड़ा, VIDEO:विरोध किया तो मनचले ने मारे चाकूमदन महल स्टेशन से गिरप्तार आरोपी कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। सागर केंद्रीय जेल में बिगड़ी कैदी की तबीयत, :सीने में दर्द उठने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, हार्ट अटैक से मौत की आशंका घटना जबलपुर में 7 दिसंबर को हुई है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। छात्रा के मोहल्ले में रहने वाले मनचले ने उसका रास्ता रोक लिया था। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पिता बोले- बेटी भागी तो पीछा कर किया हमला मैं द्वारका नगर क्षेत्र का रहने वाला हूं। सब्जी का व्यवसाय करता हूं। मेरी 16 साल की बेटी 10 में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह 7 दिसंबर यानी बुधवार को भी कोचिंग से घर लौट रही थी। वह बरऊ मोहल्ला होते हुए आ रही थी। वहीं हमारे मोहल्ले का रहने वाला विक्रम केवट एक्टिवा से आया। वह बेटी का रास्ता रोक कर छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध भी किया। फिर भी वह नहीं माना। बेटी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पीछा करते हुए उसे चाकू मार दिया। आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से 4 वार किए। बेटी के हाथ, सीने, गले और पीठ पर वार किए हैं। इसके बाद वह भाग गया। बहादुरी दिखाते हुए बेटी ने लहूलुहान हालत में शोर मचाया। उसे बचाने के लिए मोहल्ले के लोग आए। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हमें सूचना मिली, तो तुरंत आ गए। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोकने की कोशिश की। चाकू मारने के बाद छात्रा घायल हो गई। पहले भी करता था परेशान छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। इससे पहले भी उसने कई बार परेशान किया है। विक्रम को पहले समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। आए दिन छेड़छाड़ करता था। हालांकि थाने में शिकायत तो नहीं की। सोचा- सुधर जाएगा। ऐसे शख्स को सख्त सजा दी जाए, जिससे कोई भी बदमाश ऐसी घटना नहीं करे। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात छात्रा को चाकू मारने वाली पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने छात्रा से बात करने की कोशिश की। छात्रा मना करते हुए आगे चल देती है। आरोपी उसका पीछा करता है और फिर उसे चाकू मार देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ जाते हैं। इस खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं। भागने की फिराक में था आरोपी छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह भागने की फिराक में था। एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि आरोपी के साथ नाबालिग लड़का भी था। उससे भी पूछताछ की जा रही है। घटना के मद्देनजर गश्त और बढ़ाई जाएगी।
मदन महल स्टेशन से गिरप्तार आरोपी

कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।

सागर केंद्रीय जेल में बिगड़ी कैदी की तबीयत, :सीने में दर्द उठने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

घटना जबलपुर में 7 दिसंबर को हुई है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। छात्रा के मोहल्ले में रहने वाले मनचले ने उसका रास्ता रोक लिया था। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा के पिता बोले- बेटी भागी तो पीछा कर किया हमला

See also  एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022

मैं द्वारका नगर क्षेत्र का रहने वाला हूं। सब्जी का व्यवसाय करता हूं। मेरी 16 साल की बेटी 10 में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह 7 दिसंबर यानी बुधवार को भी कोचिंग से घर लौट रही थी। वह बरऊ मोहल्ला होते हुए आ रही थी। वहीं हमारे मोहल्ले का रहने वाला विक्रम केवट एक्टिवा से आया। वह बेटी का रास्ता रोक कर छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध भी किया। फिर भी वह नहीं माना। बेटी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पीछा करते हुए उसे चाकू मार दिया। आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से 4 वार किए। बेटी के हाथ, सीने, गले और पीठ पर वार किए हैं। इसके बाद वह भाग गया। बहादुरी दिखाते हुए बेटी ने लहूलुहान हालत में शोर मचाया। उसे बचाने के लिए मोहल्ले के लोग आए। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हमें सूचना मिली, तो तुरंत आ गए। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है।

See also  हत्या या हादसा जांच मे जुटी पुलिस:नेशनल हाईवे मे मिली युवक की लाश, रात से गायब था युवक

पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोकने की कोशिश की। चाकू मारने के बाद छात्रा घायल हो गई।

पहले भी करता था परेशान

छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। इससे पहले भी उसने कई बार परेशान किया है। विक्रम को पहले समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। आए दिन छेड़छाड़ करता था। हालांकि थाने में शिकायत तो नहीं की। सोचा- सुधर जाएगा। ऐसे शख्स को सख्त सजा दी जाए, जिससे कोई भी बदमाश ऐसी घटना नहीं करे।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात

छात्रा को चाकू मारने वाली पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने छात्रा से बात करने की कोशिश की। छात्रा मना करते हुए आगे चल देती है। आरोपी उसका पीछा करता है और फिर उसे चाकू मार देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ जाते हैं।

See also  *थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

इस खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।

भागने की फिराक में था आरोपी

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह भागने की फिराक में था। एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि आरोपी के साथ नाबालिग लड़का भी था। उससे भी पूछताछ की जा रही है। घटना के मद्देनजर गश्त और बढ़ाई जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights