Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने

    By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022

    एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने  By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022

    एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने  By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022


    जबलपुर के रांझी मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात साल के मासूम पर एसएएफ जवान ने दरिंदगी दिखाते हुए पटक दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो लात व घूसों से पीटता रहा। जवान की इस निर्दयता की पूरी कारगुजारी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन जवान की घुड़की से लोग पीछे हट गए।इतना ही नहीं निर्दय जवान मासूम को अपने दुपहिया वाहन पर बिठाकर रांझी थाना ले गया। बताते हैं कि उसे मासूम पर साइकिल चोरी का संदेह है, वह उससे पूछताछ का तालिबानी तरीका अख्तियार कर बैठा।

    See also  निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 81 आरोपी गिरफ्तार 170 लीटर कच्ची, 1089 पाव देशी/अंग्रेजी शराब, तथा 70 बॉटल बीयर जप्त

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे के लगभग रांझी स्थित एसएएफ बटालियन में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा अपनी एक्टिवा से मस्ताना चौक पहुंचा था। उसके साथ उसका एक अन्य साथी बाइक में वह भी बटालियन में पदस्थ होना बताया गया है। दोनों अपने वाहन से उतरे और वहां खड़े एक सात वर्षीय मासूम के साथ लात-घूसों से मारपीट करने लगे। मारपीट से जब मन नहीं भरा तो जवान अशोक ने उसको उठा-उठाकर पटका जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मासूम को बेरहमी से पिटता देख वहां से गुजर रहे एक दूध वाले ने बीच-बचाव करने की हिमाकत की तो उस पर जवान भड़क गया और उसी के साथ झूमा-झटकी करने लगा। स्थानीय लोगों ने जब विरोध दर्ज कराया तो जवान अशोक उसको जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर रांझी थाना ले गया। जहां मासूम को साइकिल चोर बताकर उसको बैठवा दिया।

    See also  राहत पैकेजः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 11 नए कदमों का एलान

    सीसीटीव्ही फुटेज वायरल होने के बाद जब टीआई सहदेव राम साहू से इस संबंध में जानकारी मांगी तो टीआई साहू ने इसे मामूली घटना बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। टीआई का तर्क था कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं बल्कि मासूम के परिजनों को पुलिस खोजने में लगी है ताकि उसको उनके सुपुर्द किया जा सकें। अब टीआई सहीं बोल रहे है या फिर सीसीटीव्ही में कैद हुई घटना यह तो जांच उपरांत ही सामने आ पाएगा।

    घटना घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एएसपी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग मासूम के साथ मारपीट कर रहे हैं उन पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। भले ही वह लोग क्यों ना पुलिस के जवान हो। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि मासूम ने साइकिल चोरी क्यों और किसके कहने पर की।👇

    See also  थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक में दबिश देते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत के स्टाक को किया गया जप्त By manu Mishra shramveerbharat news 🗞️

    Facebook
    Twitter
    LinkedIn

    Related Posts

    [the_ad id='4119']
    Verified by MonsterInsights